अमरजीत सिंह
फैजाबाद:क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने लेखपाल संघ द्वारा की जा रही कलम बन्द हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लेखपालों की समस्याओं का त्वरित निदान करते हुये यथा शीघ्र समाप्त कराने के बजाय उन पर एस्मा कानून लगाने की धमकी दे रही है जो सर्वथा अनुचित है।लेखपाल राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कर्मी है।जो दिन रात अथक परिश्रम करके ग्रामीण अंचलों में जा कर जनता एवं किसानों की समस्याओं को निष्ठां पूर्वक समाधान कराते हैं।जिला कांग्रेस सचिव मो0 इस्तिफा खाँ ने कहा कि राज्य सरकार को हठ वादिता पूर्ण रवैये को छोड़ कर लेखपाल संघ के नेताओं से पहल कर के उनकी न्यायोचित मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिये।लेखपालों की हड़ताल से जहां थानों पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों में पहुँचने वाले फरियादियों की समस्याएं हल नहीं हो पा रही है तो वही घाघरा के समीपवर्ती गाँव में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर आवश्यक राहत कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं राज्य सरकार को चाहिये कि राज्य कर्मचारियों को संविधान में प्रदत्त संघ बनाने व अपनी वाजिब समस्या शासन के समक्ष रखने के लिये उन्हें कानून की परिधि में रहकर अपनी मांग को रखने का पूरा अधिकार प्राप्त है ऐसे में सरकार को चाहिये कि वह कठोर व दमनात्मक कदम उठाने का प्रयास न करे बल्कि लोकतान्त्रिक परम्पराओं का सहारा लेकर समस्या का हल तलाश करे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ