सुनील उपाध्याय
बस्ती : लालगंज थाने के रघऊपुर निवासी सफाई कर्मी रामरोहित (42) सोमवार रात लगभग दस बजे भोजन किया। पत्नी ने बताया कि गर्मी अधिक होने की बात पर वह अपने दो बेटों व एक बेटी के साथ छत पर सोने गई। पति व एक बेटी नीचे बरामदे में सो रहे थे। पत्नी राजकली ने बताया कि रात लगभग 12 बजे रामरोहित छत पर आए और यह कहते हुए लौट गए कि गर्मी अधिक है और तुम सभी छत पर ही रहो। मैं नीचे जाता हूं।
उसके बाद उनका शव पड़ोसी अष्टभुजा श्रीवास्तव के बंद के घर के सामने नल के पास मिला। पड़ोसी और रामरोहित की छत आपस में सटी हुई है।
प्रधान की सूचना पर चौकी प्रभारी कुदरहा यशवंत, एसओ लालगंज आरके राय व सीओ एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को आशंका है कि वह छत पर लघुशंका के लिए किनारे गए और गिरने से सिर में लगी चोट के चलते मौत हो गई।..
शक की सूई पर जांच कर रही पुलिस टीम
मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। सफाई कर्मी की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का देवरों से जमीनी विवाद चल रहा था। एक देवर एम्बुलेंस चलाता है तो दूसरा घर पर रहकर ही खेती करते हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ