सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । तहसील हर्रैया के नगर पंचायत में पालीथीन प्रतिबंध के लिए एस डी एम, अध्यक्ष नगर पंचायत तहसीलदार एस ओ, व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पदाधिकारी संभ्रान्त नागरिक गण के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई । नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत में सरकार के आदेश के अनुसार पॉलीथिन प्रतिबंधित किया गया। लोग पॉलीथीन का प्रयोग न करें इसके लिए लोंगो को जागरूक किया जाएगा । आम लोगो का इसमे सहयोग लिया जाएगा । ताकि लोग इससे होने वाले नुकसान से लोगो जानकारी दी जा सके । बैठक के दौरान एस डी एम शिव प्रताप शुक्ला, तहसीलदार जसीम अहमद , आत्माराम पाठक , हरैया थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह , नित्यानन्द सिंह , राम जी सोनी, अमन सिंह , मोहित रंगीलाल , नन्द किशोर यादव , राजेश सिंह , जनार्दन पांडेय ,अवधेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ