Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोटरी क्लब पदाधिकारियों वाह सदस्यों ने किया वृक्षारोपण




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जीवन को पृथ्वी पर बरकरार रखने के लिए पेड़ पौधों का रहना बहुत ही आवश्यक है । पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन के रूप में प्राण वायु मिलता है और ऑक्सीजन के बगैर जीवन संभव नहीं है । यह अटल सत्य है सभी को मालूम भी है इसके बावजूद भी लोग अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । इतने बड़े पैमाने पर हरे भरे पेड़ों का कटान किया जाता है इसकी भरपाई आसानी से नहीं किया जा सकता। इसलिए यह आवश्यक है कि हम सब मिलकर प्राकृतिक संतुलन और जीवन को बचाने के लिए वृक्ष लगाएं । इसी गंभीर समस्या को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से रोटरी क्लब बलरामपुर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भगवती गंज के गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया 1000 ब्रेक लगाने का संकल्प भी लिया । पौध लगाकर  इस बात का संदेश देने की कोशिश की गई कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए ।

             जानकारी देते हुए रोटरी क्लब बलरामपुर अध्यक्ष रोटेरियन आलोक अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को प्रातः  श्री हनुमान गौशाला, भगवतीगंज पर आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौशाला के स्थाई सदस्य विजय कुमार अग्रवाल जी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ । उन्होंने बताया कि वृक्षरोपण के कार्यक्रम की श्रृंखला में सागौन के 21 वृक्ष लगाकर प्रथम चरण की शुरूआत की गई । प्रत्येक रविवार को यह श्रृंखला अक्टूबर माह तक अनवरत जारी रहेगी । अभियान के तहत कुल 1000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।  वृक्षारोपण कार्यक्रम में सचिव रो0 अनूप सर्राफ, कोषाध्यक्ष रो0 अभिषेक अग्रवाल, रो0 संजय अग्रवाल, रो0 डॉ0 वाई0 पी0 गुप्ता, रो0 राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, रो0 सुशील अग्रवाल, रो0 रवि प्रकाश सिंह, रो0 प्रदीप गुप्ता, रो0 श्याम जायसवाल, रो0 प्रवीण गोयल, रो0 सुभाष अग्रवाल एवं रो0 दीपक अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे