अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जिला मुख्यालय के संयुक्त जिला चिकित्सालय में सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा द्वारा आज भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया गया । चिकित्सालय परिसर में ही जन औषधि केंद्र के खुल जाने से लोगों को अब जेनेरिक दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी । सांसद ने भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करने के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी को समुचित इलाज व सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत हैं । उसी का परिणाम है कि जगह जगह जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं जहां पर जेनरिक दवाएं उपलब्ध रहेगी ।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सभी दवाएं दवा की दुकानों पर रहेगी जो किसी भी रोग के लिए आवश्यक है । जेनेरिक दवाओं से ही पेटेंट दवाइयां बनती है और बड़ी बड़ी कंपनियां लोगों से मोटी रकम वसूलने के लिए गलत प्रचार करके भोली भाली जनता को ठग रही है । प्रधानमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि डॉक्टर अपने पर्चे में जनरिक दवाई लिखें और मरीजों को जेनरिक दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करें । मरीजों का यह भ्रम भी दूर करें कि जनरिक दवाएं कम असर कारक नहीं होती है । यह भ्रम दवा कम्पनियां दुष्प्रचार करके पैदा कर रही है । उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ