Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद ने किया कौशल विकास रैली को रवाना


अखिलेश्वर तिवारी


बलरामपुर ।। भारत सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण कराए जा रहे हैं । आज विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने धुसाह में आयोजित कौशल विकास जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वहीं विकास भवन परिसर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए ।सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पबद्ध हैं और उसी का परिणाम है कि कौशल विकास मिशन अपना कार्य कर रहा है । उन्होंने युवाओं से अपील किया की कौशल विकास कार्यक्रम से जुड़कर उसका लाभ उठावें तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार शुरू करें जिससे उनका आर्थिक स्थिति मजबूत होगा और उनके परिवार खुशहाल होंगे । युवाओं के लिए नौकरी ही सब कुछ जरूरी नहीं है । स्वयं का रोजगार नौकरी से कहीं बेहतर माना जाता है । दृढ़ इच्छाशक्ति तथा को पूरे मनोयोग से किए गए प्रयास से हर कार्य संभव है , इसलिए सभी युवक और युवतियां कौशल विकास से जुड़े आर्थिक रुप से मजबूत बने तथा अपने परिवार का भविष्य संवारे । कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षक, कार्यकर्ता व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे