रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के रामतेज स्वरूप सिंह इन्टर कालेज मनहना मे आज दिनांक 19/7/18 को समय 11बजे ऑपरेशन आत्मरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दुबे ने अपने कुशल निर्देशन में स्कूल की बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।तथा महिला हेल्प लाइन 1090 , 181 डायल 100 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।और कहा की महिलाये व छात्राये आत्मरक्षा में निपुण हो जायेगी तो गुन्डे वा मवाली स्कूल कालेज के सामने फटकने से डरने लगेगे।और छात्राये आत्मरक्षा में मजबूत होगी।जो सबसे बड़ी सफलता होगी।इस अवसर पर महिला सिपाहीयों ने बालिकाओं को सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित भी किया।एवं बालिकाओं को प्रैक्टिस भी कराई।
इस अवसर पर प्रशिक्षण टीम में संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज के साथ का0 अजितेश सिंह,महिला आरक्षी प्रीती शर्मा,महिला आरक्षी प्रेमलता,महिला आरक्षी मोनिका,का0 रामकुमार सिंह,का0 अनिल कुमार,का0 अवधेश कुमार व का0 सुनील यादव आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ