Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर


अखिलेश्वर तिवारी

बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की बैठक अटल भवन तुल्सीपार्क पर सम्पन्न हुए जिसमें बोतल का पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सुझाव दिया गया । बैठक मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अलका मिश्रा ने कहा कि  आबादी की आधा महिलाएं हैं । मोदी जी की सरकार एवं योगी जी की सरकार ने  अधिकांश योजनाएं महिलाओं के लिए लागू किया है । महिलाओं की रक्षा सुरक्षा  एवं आत्मनिर्भरता पर और आंसू पोछने का काम किया उज्ज्वला योजना से लेकर जननी योजना तक तमाम योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं का आव्हान किया कि महिलाओं को जागरुक करके उनके अधिकारों को दिलाएं और समस्याओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओ का समाधान कराएं ।



 नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने बैठक में महिला पदाधिकारियों से परिचय कराते हुए महिलाओं के मान सम्मान उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने और सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि शत प्रतिशत महिलाओं के अधिकारों को सुविधाओं को दिलाया जाए और समस्याओं का समाधान कराया जाए । संघे शक्ति कलियुगे को चरितार्थ करते हुए संघठन की मजबूती पर बल दिया गया । उन्होंने कहा कि किसी भी योजना को पूर्ण करने के लिए न्याय दिलाने के लिए संगठन कार्यालय और कार्यक्रम हो हमारे पास कार्यालय है । संगठन और कार्यक्रम बनाकर महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करें और उन्हें हक दिलाएं  । बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने कहा कि महिलाओं का समाज मे आधे की हिस्सेदारी हैं । इस लिए पार्टी का भी विचार हैं कि बूथ स्तर तक महिलाओं का संगठन होना बहुत आवश्यक हैं । बैठक मे मुख्य अतिथि को संबोधित करते अल्का मिश्रा ने कहा अब समय आ गया हैं कि महिलाएं आपने अधिकारों को पहचाने और बढ़ कर आगे आए इसलिए महिला मोर्चा की जिमेदारी और बढ़ जाती हैं । कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू तिवारी ने किया । अतिथियों का तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने स्वागत और अभिनंदन किया । बैठक में  जिला महामंत्री डॉ राजेश सिंह पिंकू , जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह , जिला विस्तारक जगत पाल यादव ,अनुज द्विवेदी, रंजना पांडेय, पद्मनी सिंह, रेशम सिंह, कमलेश गुप्ता, सविता सिंह, मीना सिंह, बंदना पासवान, संध्या सिंह, कविता श्रीवास्तव व साधना पांडे सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे