विकास हाडा
सिदार्थनगर :बढनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बोहली के निवासी तेज बहादुर चौधरी के पुत्र अजय कुमार चौधरी का चयन 2016 बैच में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर होने पर परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।अजय चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और बड़े भाई मोल्हू को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य है कि वे आगे तैयारी जारी रखते हुए सिविल सर्विसेज में भी सफलता पाएं। क्षेत्र के ओम प्रकाश चौधरी, चिनकू चौधरी, राम मिलन, राकेश पांडेय, चन्दराम, हैदर आलम, प्रधान कन्हैया लाल, बब्बू चौबे, राम मूरत यादव, रविन्द्र शर्मा, राम चन्द्र शुक्ल, सुभाष चौधरी सहित प्रह्लाद पांडेय, आदि ने उनकी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ