सुनील उपाध्याय
बस्ती : छावनी थाने पूरे वेद अमोढ़ा निवासी राजमंगल दुबे पुत्र रघुवीर दुबे का चयन ग्राम विकास अधिकारी पद पर ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ में हुआ है इससे गांव तथा क्षेत्र के किसान परिवारों में खुशी का माहौल है राजमंगल दुबे ने भगवती पब्लिक स्कूल छावनी से पांचवी तक की पढ़ाई तथा उर्मिला इंटर कॉलेज रामरेखा बस्ती से इंटरमीडिएट एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है अभी हाल में ही यूनिवर्सिटी में टॉप करने पर उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया है इससे ग्राम वासियों में काफी खुशी का माहौल है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ