गोंडा :अखिलेश कहते हैं भाजपा किसान विरोधी सरकार है 11
हजार करोड़ गन्ना किसानों का भुगतान करा कर इस साल 23000 करोड़ गेहूं
उत्पादन में आज उत्तर प्रदेश आगे है महाराष्ट्र और तमिलनाडु को छोड़कर 11
हजार करोड़ कुंटल से ज्यादा उत्पादन हुआ है जिससे 2000000 कुंतल चीनी का
उत्पादन हुआ है ।
उक्त
विचार गुरुवार को मनकापुर के महेवा नानकार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के शिलान्यास
व किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने
मौजूद किसानों से कहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2000000 कुंतल
चीनी का उत्पादन हुआ है । सरकार की कोशिश है कि गन्ना व गेँहू का उचित मूल्य
किसानों को मिल सके उन्होंने सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व पूर्व
सरकारों के कार्यकाल में किसान गन्ना के भुगतान के लिए 6 महीने तक सचिव
वह चीनी मिलों का चक्कर लगाते थे तब जाकर उनके ऊपर का कुछ अंश मिल पाता था लेकिन
भाजपा के कार्यकाल में किसानों को सीधे उनके खातों में 1 सप्ताह में धन
मुहैया करा दिया गया |
उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए
श्री शाही ने ने कहा कि यूपी में १८ हजार टन चना व १७४० टन मसूर और इतनी ही मात्रा
में सरसों उत्पादित क्षेत्रो में केंद्र चला कर खरीददारी की गयी | दलहन –तिलहन का
उत्पादन बढ़ा है जिसमें बढियां जलवायु , मौसम व नदियों का भी भरपूर सहयोग मिला है |
हमारे यहाँ के किसान बेहद परिश्रमी है हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि दुनियां
में मोटे अनाजो की मांग है जब अनाज का बेहतर पैदावार होगा तो विदेशो में भी उसकी
मांग बढ़ेगी | योगी और मोदी ने कृषि विज्ञानं केन्द्रों को गोंडा , बस्ती ,
सिदार्थनगर , श्रावस्ती और गोरखपुर में भी बनवाने के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत
कर लिया है | पहले हमे केचुवा लेने के लिए बरेली जाना पड़ता था अब खेतो में ज्यादा
उर्वरक डालकर केचुवा पैदा किया जायेगा | विभिन्न खादों से ७८ हजार केचुवे वर्मी कम्पोस्ट
से पैदा किये जायेंगे मेरा मानना है कि किसान इमानदारी से छः हजार रुपये लगाये तो
उसे केचुवा की पैदावार मिल सकती है | हम किसान भाई क्या जैविक खेती नहीं कर सकते
है राजस्थान में इसी पद्धति से खेती की जाती है | वैज्ञानिक २३ से २५ तारीख तक ३
दिन गाँव गाँव जाकर किसानो को जागरूक करेंगे | इस दौरान किसानो को मिनी किट वितरित
किया जायेगा और चयनित २० किसानो को वर्मी कम्पोस्ट देंगे | सूखे की हालत से निपटने
के लिए सरकार सोलर पम्प लगवाने के लिए अनुदान दे रही है |
सपा
खुद को किसानो का हितैसी बताती है लेकिन अपने कार्यकाल में किसानो के तरफ देखा भी
नहीं है जबकि बीते वर्ष के ३१ मार्च से ८६ हजार किसानो का ऋण माफ़ किया गया है
वही
सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा की
मोदी जी के नेर्तुत्व में प्रदेश सरकार किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग के लिए सबका
साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है |
गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने अपने संबोधन में
कहा कि महेवा नानकार ग्राम प्रधान धनपति धर शुक्ल व जिलापंचायत सदस्य गंगाधर शुक्ल
द्वारा उपलब्ध करायी गयी जमीन पर आज कृषि विज्ञानं केंद्र का भूमि पूजन हो रहा है
जिसके लिए उन्हें साधुवाद देते हुए कृषि
मंत्री से कृषि यंत्र का लक्ष्य बढ़ाने व कृषि कल्याण केंद्र खोले जाने की मांग की
है |
इसके पूर्व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ,
समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री और नरेंद्र देव कृषि अधौगिक विश्वविद्यालय के
कुलपति जे एस संधू ने सामूहिक रूप से वेद मंत्रोच्चार से भूम पूजन व शिलान्याश
किया | इसके उपरांत पशु विभाग , कीट नाशक , रेशम विभाग आदि का स्टाल लगाया गया था
जिसका उन्होंने निरिक्षण किया |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ