सुनील उपाध्याय
बस्ती । केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानों की स्थिति सुधारने के लिये पूरी तरह से सक्रिय है। धान का समर्थन मूल्य बढाने के साथ ही गन्ने का भी समर्थन मूल्य बढाकर सरकार ने किसानों का दिल जीत लिया है। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने व्यक्त किया। वे गुरूवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय भूपालपुर में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद, बीज, मत्स्यपालन, औषधीय खेती, मुर्गी, बकरी पालन, पशुपालन आदि की विस्तार से जानकारी देते हुये विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि अभी बहुत दिन नहीं बीते जब किसान खाद, बीज के लिये लाठियां खाया करते थे किन्तु भाजपा की सरकार में किसानों को सहजता से खाद, बीज मिलने के साथ ही उन्हें आधुनिक खेती के लिये हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कहा कि सरकार ने किसानों की आय दो गुनी करने का जो वायदा किया है वह निश्चित रूप से पूरा होगा। किसानों को भी चाहिये कि वे वैज्ञानिक विधि से खेती की ओर कदम बढायें।
किसान कल्याण सम्मेलन में राघवेन्द्र सिंह, राजकुमार शुक्ल, शिवआज्ञा मौर्य, रामचरन चौधरी, अनिल कुमार पाण्डेय, राधेश्याम चौधरी, अमर सोनी, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, श्याम भवन, दिलीप कुमार, राधेश्याम, रामचन्द्र चौधरी, सियाराम चौधरी, गुड्डू चौधरी, विनोद कुमार यादव, विशाल, रामजनक विश्वकर्मा, राम सुरेश, अर्जुन चौधरी, रामकृष्ण गुप्ता, अभिजीत सिंह, ओंकार चौधरी, रामधारी, लम्बू चौधरी, राम सुरेश चौधरी, धर्मराज मौर्य, लालचंद चौधरी, शेषनाथ चौधरी, लम्बू चौधरी, शिवशंकर, शिवकुमार, प्रभुनाथ के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ