शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता उद्घोषक राष्ट्र नायक पंडित मंगल पांडे की जयंती ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट प्रांगण में मनाई गई ! इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि आज हम सब जिस स्वतंत्रता को प्रत्येक क्षण अपने जीवन में महसूस कर रहे हैं उसके पीछे मंगल पांडे का महान व्यक्तित्व था उन्होंने कहा कि यदि आज के दिन हम सब उनके दिखाए आदर्शों पर चलें तो राष्ट्र व समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा । कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता समाज के जिलाध्यक्ष पंडित चंद्र भवन मिश्र एडवोकेट ने मंगल पांडे को अमर शहीद बताते हुए सच्चे अर्थों में उन्हें राष्ट्र नायक बताया । महामंत्री अनिल कुमार शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि मंगल पांडे ने जिस त्याग व बलिदान का महान उदाहरण हम सब के सम्मुख प्रस्तुत किया है वो युगो युगो तक अनुकरणीय बना रहेगा । इस दौरान प्रमुख प्रमुख रुप से पंडित हरिकांत शुक्ल एडवोकेट अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट ओम नाथ शुक्ल एडवोकेट परमानंद मिश्र एडवोकेट , भानु प्रकाश तिवारी अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट, शिवाकांत पाण्डेय ,जय प्रकाश मिश्र एडवोकेट,कृपा शंकर मिश्र एडवोकेट सुरेश मिश्र एडवोकेट शिवेश शुक्ल एडवोकेट सहित कई लोग उपस्थित रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ