Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार की टक्कर से व्यापारी की मौत




शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ !  तेज रफ्तार से जा रही  कार ने  बाइक सवार आम व्यापारी को  टक्कर मार दी। लोगों ने  आनन फानन में  इलाज है  ले जा रहे थे कि  रास्ते में ही  व्यापारी ने दम तोड़ दिया  घटना से  परिजनों में कोहराम मच गया ! पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक मानिकपुर थाना क्षेत्र के भरचक गांव का सोनू यादव (22) पुत्र धुन्नीलाल बुधवार सुबह बाइक पर आम लादकर मानिकपुर मंडी बेचने गया था। आम बेचकर घर लौटते समय लाटतारा गांव के आगे तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक समेत वह सड़क पर गिरा तो कार उसे कुचलते हुए निकल गई। मौके पर जुटे लोगों ने उसकी पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे