अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने असम सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया को वहां पर भाषण देने से प्रतिबंधित किये जाने पर आपत्ति जताते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है । कार्यकर्ताओं नेकलेक्ट्रेट पहुंच कर मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा बदले की भावना से कार्यवाही किए जाने का आरोप लगाया । परिषद के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रवीण भाई तोगड़िया या किसी भी कार्यकर्ता के साथ ज्यादती की गई तो उसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा । हिंदू एजेंडे पर ही मोदी सरकार बनी थी और हिंदू ही समाप्त कर देंगे ।
जानकारी के अनुसार अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन डी एम बलरामपुर के माध्यम से देने पहुंचे थे परन्तु जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी ने ज्ञापन लिया। विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह ने कहा कि डॉ तोगड़िया के आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सम्पूर्ण भारत के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त है। विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ प्रवीण भाई प्रखर हिन्दुत्व की आवाज़ हैं जिसे रोके जाने का व्यापक विरोध होगा। सेतुबन्धु बाबा ने कहा कि तोगड़िया जी के साथ व्यापक जनसमर्थन जुड़ता जा रहा है जिससे छद्म हिन्दू वादियों में बौखलाहट व्याप्त है ।
डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि डाॅ प्रवीण भाई तोगड़िया को विचार अभिव्यक्ति से रोकाजान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रमेश कुमार पाण्डेय, नगर मंत्री राजीव सोनी, अम्बरीष शुक्ल, निशान्त चौहान, बाबा प्रेमानन्द, अजय आजाद, रजत प्रकाश, कृष्ण कान्त , अभिषेक कसेरा, अजय मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, संचित प्रसाद, दिनेश, आशीष शुक्ला, शम्भू नाथ सहित तमाम प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ