Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा मे हुवा बृक्षारोपण


गोंडा:- विकास खंड छपिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा मे बृहस्पतिवार को बृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे आम,नीम,कदम आदि का बृक्ष लगाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करती हुयी स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साअधिकारी डा करूणा गुप्ता ने वृक्षारोपण के महत्व पर जोर देते हुये कहा कि इसके कई लाभ है।बृक्षारोपण के मुख्य लाभों में से एक यह है कि वे हमें जीवन देने वाली आक्सीजन प्रदान करते हैं।आक्सीजन की उपस्थिति के बिना जीवित प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है। पेड़ लगाना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि उनके पास हानिकारक गैसों को अवशोषित करने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि हानिकारक गैसों और वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं और उद्योगों से निकलते प्रदूषण को पेड़ों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित और शुद्ध किया जाता है।डा डीसी वर्मा ने कहा की पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए बृक्षारोपण बहुत जरूरी है। फार्मासिस्ट डीके मिश्रा ने कहा कि बृक्ष ही जीवन का आधार है हमे बृक्षारोपण को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना चाहिये।इस अवसर पर जनौस के जिला सचिव खगेन्द्र जनवादी,  बिनोद पाठक,धीरेन्द्र पांडेय,सतेंद्र त्रिपाठी,राम गोपाल तिवारी, शशि कुमार, अनूप कुमार, आदि मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे