Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जेल भरो आंदोलन के तैयारियो को अंतिम रूप देने में जुटा :किसान सभा




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिए जाने,खरीद सुनिश्चित करने, किसानों के समस्त कर्ज़े माफ किये जाने,अवर पशुओं से फसल को बचाने,पशु व्यापार पर प्रतिबंध हटे जाने सहित अन्य सवालों को लेकर किसान सभा ने 9 अगस्त को अखिल भारतीय  जेल भरो आवाहन को जनपद में सफल बनायेगी।
   जेल भरो आंदोलन के तैयारियो को अंतिम रूप देने की बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह ने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों,मजदूरो के कठिनाइयों को दूर करने के बजाय पुंजिपतियो के हित में कार्य कर रही है।किसानों के संकट हल होने के बजाय बढ़े है,किसानों की आत्महत्या की बढ़ती दर भयावह है।नोटबन्दी और gst से व्यपक तौर पर छोटे उद्दोगों और व्यपारियो का नुकसान हुआ है जिसका सीधा असर युवाओ के रोजगार के अवसर पर पड़ा है। किसान मजदूर संगठनों ने मिल कर 9 अगस्त को देश व्यापी जेल भरो का निर्णय लिया है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम गढी चौधरी ने तैयारियो की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम इकाइयां परचें व पोस्टर के जरिये किसानों को जागरूक किया जा रहा है।आयोजन सफल करने के लिए 10000 किसानों के हस्ताक्षर से युक्त प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन 9 अगस्त को दौरान आंदोलन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा
    बैठक को संबोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन, सीटू,जनौस के नेताओ के के तिवारी,ध्रुव चंद,राम निरख यादव, नरसिंह भारद्वाज ,सत्य राम,वीरेंद्र प्रताप मिश्र ,शेषमनि, सियाराम सोनकर ने सक्रिय भागीदारी करने  का निर्णय लिया।
  बैठक में श्याम लाल,राम उजागिर मौर्य,तारकेश्वर दुबे,विजय चौधरी,आलमगीर,श्यामू,कौशल कुमार ,सुरेश,विजेंदर,केशव राम चौधरी,दिलीप भरदद्वाज,राम अचल निषाद,बुधई, शीला,फैय्याज अहमद, राकेश कुमार ,राम निरख यादव,हीरा लाल,नवनीत यादव,,शिव चरण,राम चरन शामिल रहे।बैठक का संचालन हरि भवन सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे