Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वर्षा के मौसम में जलभराव वाले स्थलों का डीएम ने किया निरीक्षण,



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । वर्षा के मौसम में जलभराव वाले स्थलों का डीएम शम्भू कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान दहिलामऊ में बी0एस0एन0एल0 आफिस के बगल दर्जियान बस्ती में तालाब के कारण जलभराव की समस्या को देखा और वहां पर नवनिर्मित नाली की गुणवत्ता ठीक नही पायी गयी तथा वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि जो नाली का निर्माण किया गया है वह टूट कर पलट गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया तो नाली टूट कर पलटी हुई पायी गयी। इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के जे0ई0 अशोक कुमार गुप्ता एवं ठेकेदार सोनू सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये। उन्होने दहिलामऊ के बगल बुढ़िया देवी मन्दिर के पास जलभराव के स्थल का निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह को निर्देशित किया कि विवादित प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराकर सड़क के निर्माण कार्य को सुनिश्चित किया जाये। उन्होने पी0डब्लू0डी0 डाक बंगले के स्थल को देखा जहां पर काफी मात्रा में जलभरा था जिस पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक लाल बहादुर को फटकार लगायी और तत्काल जलभराव की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये।
इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा देवकली रोड महाराजा आश्रम के बगल जलभराव की समस्या पर अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 राकेश कुमार को स्टीमेट तैयार कर रोड पर राबिश, गिट्टी आदि डालकर ऊॅचा करने के निर्देश दिये। उन्होने कृषि विभाग के परिसर में सूचना कार्यालय के सामने नाले पर मिट्टी व गुमटी आदि रखकर नाले के पानी का बहाव जो अवरूद्ध किया गया है उसे अतिक्रमण मुक्त करने के लिये उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किये। जिलाधिकारी ने आज सब्जी मण्डी सिनेमा रोड, नया माल गोदाम रोड, मालती इण्टर कालेज आदि स्थलों पर जलभराव की समस्या को देखा एवं उन्होने उपजिलाधिकारी सदर, आर0आई0 नगर पालिका परिषद एवं अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को जलभराव के समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिये निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे