गोण्डा: बीते शनिवार को घर छत के रास्ते घुस कर अज्ञात चोर नगदी समेत लाखो के आभूषण चोरी कर चलते बने।पीडित ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहा के मजरे चिरैया गांव निवासी राज बहादुर सिंह पुत्र राम रंग सिंह पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बीते शनिवार के रात पूरे परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे।इसी दौरान घर के छत से अज्ञात चोर घुस कर घर में रखे सोने की जंजीर,दो अंगूठी,एक मंगल सूत्र ,एक जोडी कान की बाली,एक जोडी झुमकी,तीन जोडी चादी के पायल व दस हजार नगदी तथा एक मोबाइल चुरा कर चलते बने।परिजनो को सुबह चोरी की जानकारी हुई।पीडित के अनुसार गांव के ही तीन युवक व दो अज्ञात लोगो की चोरी में शमिल होने की आशंका जाहिर की है।जिसमे पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है।वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ