Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला कारागार में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत




अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की आज तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । साथी की मौत से गुस्साए कैदियों ने जेल के अंदर जमकर बवाल मचाया तथा निष्पक्ष जांच की मांग की । कैदियों के हंगामे के बाद जेल के अंदर तथा बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । जिले के आला अधिकारियों ने जेल पहुंचकर के मौके का जायजा लिया । पूरे मामले पर बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बंदी धर्मराज थाना रेहरा क्षेत्र के ग्राम मंगरहवा का निवासी है और गत 20 जुलाई को अवैध शराब बेंचने  के जुर्म में जेल गाया गया था ।
शनिवार की रात धर्मराज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसका इलाज जेल के अंदर बने चिकित्सालय में कराया गया । रविवार सुबह अचानक फिर तबीयत बिगड़ गई और वह गिर गया । इसके बाद एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । शव को पीएम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है । मौत के कारणों का पता पीएम  रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा । कैदियों के हंगामा के प्रश्न पर उन्होंने बताया की जेल के अंदर की समस्याओं तथा साथी कैदी की मौत की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर बंदियों  ने  विरोध दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी  जिसकी जांच भी की जा रही है  और बंदियों की मांग पर भी  उचित कार्रवाई होगी । इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर बी पी सिंह ने बताया की धर्मराज की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे