Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंगों और लेखपाल की मिली भगत से दलित के नाम की जमीन सामान्य के नाम हुई दर्ज


रमेश मिश्रा
गोंडा  । ग्रामीण इलाकों में गरीबों की जमीन पर जबरन कब्जा करने की होड़ मची है। प्रशासनिक अधिकारियों के पास अवैध कब्जों से संबंधित शिकायती पत्रों की भरमार है। तहसील तरबगंज के ग्रामसभा चन्दीपुर के एक दलित ने गांव के ही दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया। चन्दीपुर गांव में रहने वाला दूधनाथ  अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीते दिनों तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चन्दीपुर जिला गोण्डा के निवासी दूधनाथ पुत्र खेदू ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया की मेरे चचेरे भाई गंगाराम पुत्र धोखई के नाम खाता सं.108 की गाटा सं.011/0 फसली वर्ष1418से 1423 फसली दर्ज कागजात था। गंगाराम की मृत्यु काफी पहले हो चुकी है। गंगाराम की शादी नही हुई थी वह अपने माता पिता के अकेले वारिस थे।वर्तमान समय में उक्त गाटा सं.को दूसरे गाटे में सम्बन्ध कर दिया गया जिसकी खतौनी सरिता सिंह पत्नी मुनिजर सिंह के नाम दर्ज कागजात है उक्त सरिता सिंह से गंगाराम का कोई सम्बन्ध नही है।चूकि गंगाराम जाति का कोरी है व सरितासिंह छत्रिए है।उक्त गंगाराम ने अपने जीवन में ना किसी को वसीयत लिखा था नाही किसी को बैनामा लिखा था।फिर भी लेखपाल की मिली भगत से सरिता सिंह के गाटे में शामिल कर दिया गया।जो सरासर गलत है।इस सम्बन्ध में कयी बार अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन फर्जी तरीके से निस्तारण दिखा दिया गया उसने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जमीन को कब्जा मुक्त करवाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार दबंग पन्ना लाल की जमीन पर पहले भी कब्जा कर चुके हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे