मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी- तहसील तिलोई क्षेत्र के ब्लॉक सिंहपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जेहटा उसरहा में स्थित प्राथिमक विद्यालय के भीतर कई दिनों से भरे पानी की समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।ग्रामीण गोपी बाजपेयी ने बताया कि बरसात का पानी विद्यालय के भीतर गेट के मुख्य द्वार तक भर जाता है। जिसके चलते यहाँ पढ़ने वाले नौनिहालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के लिये आपको बताते चलें कि इसी विद्यालय में आगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। जहाँ पर छोटे छोटे बच्चो को जैसे तैसे करके सेंटर पर लाया जाता है। पानी कई दिनों तक सूखता नहीं है। कई बच्चे फिसल कर पानी में गिर जाते हैं। जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। विद्यालय में गंदे पानी के भराव के कारण मक्खी-मच्छर होने से बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है।
ग्रामीण गोपी चन्द्र बाजपेयी ने बताया कि स्कूल के भीतर पानी भराव व जर्जर बिल्डिंग के मामले को लेकर पहले भी आलाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। वही ग्रामीण अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि यदि ग्राम पंचायत के बजट से नालियों के पानी के लिए सोख्ता गड्ढा बनवा दिया जाय तो इस समस्या का समाधान आशानी से हो सकता है।
वहीं प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में अजय शुक्ला,विमल कुमार,बेचू निर्मल,गुड्डु चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ