गोण्डा:शनिवार को तहसील के अधिवक्ताओ ने एक-दूसरे को गले लगाकर सरकार व बहुप्रतीक्षित दीवानी न्यायालय की मांग मान लिये पर बधाईया दी।बताते चले कि भारत सरकार के न्याय की विकेन्दीकरण नीति के तहत जनपद के तरबगंज,करनैलगंज व मनकापुर के तहसीलो के अधिवक्ताओ,वादकारियो प्रतिनिधियो की बहुप्रतीक्षित दीवानी न्यायालय की मांग उत्तर-प्रदेश के न्याय विभाग व माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पूरा संकेत मिलने पर अधिवक्ताओ में खुशी की लहर व्याप्त है।न्यायालय स्थापित हो जाने पर आम जनता को त्वरित व सुंलभ न्याय मिलेगी।अधिवक्ताऒ में सरकार व न्याय पालिका के इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंशा हो रही है।जिसकेलिये योगी सरकार व माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिगणो को साधुवाद की संज्ञा दी है।इस मौके पर बार अध्यक्ष राम बहाल गौतम व ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन पीयस पान्डेय,मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव,पूर्व मंत्री श्याम लाल शुक्ल ने सरकार व उच्च न्यायालय के निर्णय को न्याय हित मे बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ