मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! शहर के ट्रेजरी चौराहे के पास शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गस्त पर निकली शहर कोतवाल की गाड़ी से टकरा गई। हादसे में दरोगा, सिपाही समेत कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किंतु हालत गंभीर होने पर घायलों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया ! जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात नगर कोतवाली के एसआई दिनेश सिंह (32), होमगार्ड ड्राइवर निश्चल (35) व साथी सिपाहियों के साथ शहर में गस्त कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी बीच ट्रेजरी चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार में पुलिस जीप भिड़ गई। घटना में कार सवार कंधई के जोगीपुर निवासी ओमप्रकाश (28) व चंदुआडीह कोहंडौर निवासी विनय (35) घायल हुए। देर रात सभी घायलों को आनन फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एसआई दिनेश सिंह, होमगार्ड निश्चल व कार सवार ओम प्रकाश के डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ