मनीष ओझा
प्रतापगढ । बाराबंकी से जीपीएस लगी बोलेरो लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने कन्हई के रतन मई में घेर लिया ।इस दौरान मुठभेड़ में एक बदमाश व एक ग्रामीण घायल हो गया । जहॉ पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया वही दो भागने में सफल रहे । जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भोर में जिला पुलिस को सूचना मिली कि बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र से लुटेरे एक बोलेरो जिसका नंबर up 32fn-6180 है उसके चालक को बंधक बनाकर बोलेरो लूट कर फरार हो गए हैं और उनकी लोकेशन प्रतापगढ़ पहुंचने की है । सूचना मिलते ही यहॉ की पुलिस सचेत हो गई और सूचना के तुरंत बाद घेराबंदी करने हेतु अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया । पुलिस की घेराबंदी देख ग्रामीण भी मौके पर पहुँच गए जैसे ही बदमाश बोलेरो लेकर कन्हई इलाके के रतनमई पहुंचे बदमाश खुद को घिरता देख बोलेरो छोड़कर जंगल की तरफ भागे और पुलिस और स्थानीय लोग दौडाया तो बदमाशो ने फायर करते हुए भागने की रफ्तार बदमाशों ने बढा दी । बदमाशों को फायरिंग करते देख पुलिस एलर्ट होकर मोर्चा संभालते हुए जबाब फायरिग की इस दौरान बादमाशों द्बारा की जा रही फायरिंग में बशीरपुर कंहई निवासी शिवमंगल पाल 25 पुत्र श्यामलाल पाल के हाथ में गोली लग गई । वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश शुभम सिंह (20 )पुत्र राजेश सिंह निवासी खुझी कला कन्हई के पैर में गोली लग गयी जिससे वह अचेत होकर गिर गया । बदमाश साथी के गोली लगने से घायल होते देख जंगल में इधर उधर भागना शुरू किए किन्तु पहुची कई थानो की पुलिस व स्वाट टीम ने घायल बदमाश शुभम सिहं व ग्रामीण के सहयोग से दसरे बदमाश एजाज पुत्र तजूब अली निवासी गहरी चक कंहई को दौडा कर गिरफ्तार कर लिया । किन्तु साथ रहे दो अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए । बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तलाश जारी है और जंगल में पुलिस ने काफी देर तक काम्बिग कर भागने वाले बदमाशो की तलास करती रही । पुलिस ने गोली लगने से घायल ग्रामीण व बदमाश को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वही भगे दो अन्य बदमाशो की तलाश पुलिस कर रही है ।सूचना पर मौके पर नवागत तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा व एएसपी पुर्णेन्दु सिह भी मौके पर पहुच गये थे ।
![]() |
जीपीएस व पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता
लूट की घटना को अंजाम देने बाद मिली बाराबंकी पुलिस को सूचना के बाद से ही वहा सक्रिय हो गई और गाड़ी में जीपीएस लगे होने की जानकारी पर लोकेशन की स्थित जानकारी होती रही । बताया जाता है कि पुलिस सक्रियता दिखाते हुए बदमाशो के पीछे लग गई । बदमाश के प्रतापगढ में प्रवेश करते ही वहा के एएसपी ने प्रतापगढ के एएसपी को घटना की सम्पूर्ण जानकारी महैया कराई । प्रतापगढ पुलिस को जानकारी मिलते ही यहा की पुलिस सक्रिय हो गई और बदमाशो के घेराबंदी का ताना बाना बुन कर पुलिस को लगा दिया गया जिससे बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आखिर आ गये ।बोलोरो गाडी में जीपीएस लगे होने के कारण बदमाशो की लोकेशन बराबर मिलती रही जिससे कई थानों की फोर्स बदमाशो के पीछे पड़ गयी और बदमाशो को पकड़ने में सफलता मिली ।
नवागत एसपी की कार्यकुशलता की रही चर्चा
जिले लगातार बढे अपराधों के ग्राफ को लेकर हो रही चर्चाओं पर नवागत एसपी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विराम लगता दिख रहा है । एसपी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में दिखी पुलिस की सक्रियता से अपराधों के ग्राफ पर भारी गिरावट नजर आ रही है । इधर पुलिस की सक्रियता देख लोगो में नवागत एसपी की कार्यकुशलता पर चर्चाए होती दिखी । लोगो का कहना रहा कि यदि पुलिस इसी तरह सक्रिय रहकर बिना दबाव में आए कार्य करती रही तो आपराधो पर अंकुश लगने के साथ - साथ जनता का पुलिस पर इकबाल बढेगा ।लोगो मे चर्चा रही कि नए पुलिस कप्तान के आने के बाद से जिस तरह चेंकिग, गस्त पुलिस कर रही है यदि इसी तरह पुलिस दिखती रही तो अपराध पर अकुंश होगा और पीडित जनता को न्याय भी मिलेगा ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ