Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक दयाराम चौधरी ने किया इण्टर लाकिंग सड़क का लोकार्पण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अच्छी सड़क से ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की गति तेज होगी और  किसानों, व्यापारियों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दिशा में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर कार्य कराये जा रहे हैं। यह विचार रविवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने हर्दिया चौराहे से पुराना हनुमान मंदिर, रूधौली पिपरी प्राथमिक विद्यालय के सामने और मड़वानगर में   विधायक निधि से बने इण्टर लाकिंग सड़क का लोकार्पण करते हुये व्यक्त किया। 
कहा कि आवागमन की सुविधा के साथ ही सड़कंे विकास के अनेक अवसर पैदा करती है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप सड़को का निर्माण प्राथमिकता में है। इसी कड़ी में सदर विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाते हुये केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि का लाभ किसानों को अवश्य लेना चाहिये।
लोकार्पण अवसर पर तिलकराम चौधरी, धर्मराज मौर्या, अनिल कुमार पाण्डेय, आशीष     चौधरी, ओंकार चौधरी, सईद अख्तर, सुनील कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, लालचंद चौधरी, रविन्द्र सिंह, अर्जुन चौधरी, अनिल चौधरी, जय प्रकाश पाण्डेय, राम सुरेश चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, प्रेम प्रकाश, लल्लू चौधरी, मलखान सिंह के साथ ही अनेक क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे