Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पदोन्नति में जातिगत आरक्षण समाप्त किये जाने की मांग को लेकर एसएलएफ का सम्पर्क अभियान जारी




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । पदोन्नति में जातिगत आरक्षण  और हरिजन एक्ट समाप्त किये जाने की मांग को लेकर सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट द्वारा सघन जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 अगस्त को बस्ती में होने वाले प्रदर्शन की सफलता के लिये एस.एफ. संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में  रविवार को आदर्श इण्टर कालेज सल्टौआ में तैयारी बैठक कर  आन्दोलन की रणनीति पर विचार किया गया। 
 एस.एफ. संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि पदोन्नति में जातिगत आरक्षण योग्यता, दक्षता का खुला अपमान है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा कि जातिगत आरक्षण की पुर्नसमीक्षा कर उसे आर्थिक आधार पर लागू किये जाने, हरिजन एक्ट के नाम पर मनमाना उत्पीड़न बंद किये जाने की मांग को लेकर एसएलएफ का चरणबद्ध ढंग से जारी रहेगा।  उन्होने एकल पद से आरक्षण समाप्त करने पर जोर दिया। 
तैयारी बैठक को यमुना पाण्डेय, अमरमणि मिश्रा, उमेश कुमार, मुन्ना पाण्डेय, दीपक चन्द्र श्रीवास्तव, देव कुमार श्रीवास्तव, भगवती उपाध्याय, सन्तोष कुमार शुक्ल, सुशील कुमार पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि एकजुटता से ही जातिगत आरक्षण समाप्त होगा। 7 अगस्त का आन्दोलन निर्णायक हो इसके लिये जुट जाने की जरूरत है।  
बैठक में विष्णु उपाध्याय, नीरज कुमार शुक्ल, राजकपूर त्रिपाठी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, माहेश्वर सिंह, प्रशान्त कुमार पाण्डेय, देव कुमार श्रीवास्तव, संजय यादव, बाल गोपाल शुक्ल, अरविन्द उपाध्याय, अभिनव त्रिपाठी, योगेन्द्र त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी, राजकपूर त्रिपाठी, प्रवेश शुक्ल, गिरीराज गिरी आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे