Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ की बैठक सम्पन्न


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। बस्ती । उ.प्र. पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष महेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में कचहरी स्थित मुख्तारखाने में सम्पन्न हुई। बैठक में सफाई कर्मियों की समस्याओं पर विमर्श के साथ ही समाधान के लिये रचनात्मक संघर्ष की रूप रेखा पर विचार किया गया। पुरानी पेंशन नीति बहाली, सफाई कर्मियों के एरियर भुगतान हेतु बजट, सेवा नियमावली आदि की समस्याओं को लेकर 27 जुलाई को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाने का निर्णय संघ पदाधिकारियों ने लिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महेन्द्र चौहान ने कहा कि सफाई कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया को 10 वर्ष पूरे होने वाले हैं किन्तु अभी तक सेवा नियमावली शासन स्तर पर न बनाये जाने के कारण सफाईकर्मी अनेक अवसरों से वंचित हो रहे हैं। बजट के अभाव में सातवे वेतनमान का एरियर भुगतान अधर में है। ऐसे अनेक सवालों को लेकर संघ संघर्ष की धार को तेज करेेगा।
संघ के जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश चौधरी ने बैठक में कहा कि एकजुटता और निष्ठा के आधार पर ही सफाई कर्मियों को उनके न्यायोचित अधिकार मिल सकेंगे। इसके लिये निरन्तर सक्रिय रहने की जरूरत है। बैठक में महामंत्री राघव प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम यादव, सोमईराम आजाद ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। प्रदीप कुमार, भरथराम, मो0 सलीम, राजबहादुर सिंह, रेनू देवी, धीरेन्द्र यादव, राम कृपाल, सुरेश चन्द्र, शाकिर हुसेन, अजय चौधरी, दीपक चौधरी, सूर्य प्रकाश, विनोद कुमार के साथ ही अनेक सफाईकर्मी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे