Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक लेकर चोर हुए रफूचक्कर


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा में चोरों ने बीती रात एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम संडवा के हसीब का गांव के दक्षिण उमापुर दुल्लापुर रोड पर ट्यूबेल है तथा ट्यूबेल के बगल फोटो स्टेट की दुकान है।शुक्रवार की रात को हसीब खाँ के दो लड़के शाह आलम तथा जुम्मन फोटो स्टेट की दुकान के बगल अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक खड़ी करके सो गये।शनिवार को प्रातः जब दोनों भाई सो करके उठे तो देखा कि बाइक नदारत है।बाइक की चोरी की तहरीर मवई थाने पर दे दी गयी है।प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि तहरीर मिली है जाँच पड़ताल की जा रही है

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे