अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने खुद को लगाई आग।हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर।इलाज के दौरान ज़िला अस्पताल में महिला की हुई मौत।मामला संदिग्ध।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मीसा गांव में रविवार की दोपहर पुष्पा पत्नी अजय कुमार ने किसी बात को लेकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।बुरी तरह आग से जल रही महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग जब तक दौड़े तब तक महिला बुरी तरह से जल चुकी थी।परिजनों,पड़ोसी व् ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।इस सम्बंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमसाद अली ने बताया कि ग्राम मीसा निवासी पुष्पा पत्नी अजय कुमार ने किन्ही कारणों से अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली और महिला गम्भीर रूप से जल गई थी।महिला की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल फैज़ाबाद रेफर कर दिया। अभी आग लगाने के कारणों का पता नहीं चला है न ही कोई तहरीर मिली है।फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। अगर किसी की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।वही आग से जली महिला के साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि आग से बुरी तरह से जली महिला बेड पर पड़ी तड़प रही थी लेकिन अस्पताल कर्मी महिला को एम्बुलेंस तक उलब्ध नहीं करा सके। महिला को देखने आए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल महिला को अपनी प्राईवेट गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर गए जहां बुरी तरह से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ