Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर की रसोई में सर्पदंश से विवाहिता की मौत

 
अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: पटरंगा थाना अन्तर्गत तिवारी पुरवा गांव में शनिवार की देर रात्रि एक विवाहिता को सांप ने डस लिया झाड़फूंक के बाद उपचार के लिये नूरगंज बाराबंकी ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई।जानकारी के मुताविक ग्राम तिवारी पुरवा मजरे मैरामऊ गांव निवासी दीपक नाथ तिवारी की 38 वर्षीय पत्नी बालेश्वरी को सांप ने डस लिया।परिजनों के मुताविक वो अपने घर के रसोई में गई थी।जहां पहले से बैठे जहरीले सर्प पर बालेश्वरी का पैर पड़ गया।पैर पड़ते ही सर्प ने उनके एड़ी में डस लिया।सर्पदंश की सूचना पर घर के अंदर पहुंचे परिजनों ने सांप को मार दिया।तत्पश्चात महिला को लेकर परिजन नगरा गांव के चर्चित सर्पदंश का उपचार करने वाले के पास ले गए।जहां जड़ी बूटी से उपचार के बाद भी महिला की हालत में सुधार नही हुआ।तब परिजन महिला को लेकर नूरगंज के लिये रवाना हुए।जहां पहुंचने से पूर्व महिला की मौत हो गई।दीपकनाथ के एक पुत्र व दो पुत्रियां है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे