Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मवेशियों से लदी मिनी ट्रक पलटी आठ मवेशियों की मौत,तीन घायल


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की देर शाम एक गाय को बचाने के चक्कर मे असंतुलित होकर मिनी ट्रक पलट गई।जिससे उस पर लदे मवेशियों में से आठ मवेशियो की मौत हो गयी तथा तीन मवेशी घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने घायल मवेशियों का पशु चिकित्सक से इलाज कराते हुए मरे मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर ग्रामीणों की मदद से दफना दिया।जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र में स्थित मटौली गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को लगभग सात बजे फैजाबाद से मुरादाबाद जा रही मवेशियों से लदी मिनी ट्रक यूपी0-23टीई-4981 अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर मे असन्तुलित होकर पलट गयी।जिससे उसमे लदी मवेशियों में से एक पड़वा,एक गाय व छह भैसों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन भैसें घायल हो गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे हाइवे चौकी प्रभारी ने क्षेत्रीय पशु चिकित्सक को बुलवाकर घायल मवेशियों के उपचार करवाया।साथ ही मृतक मवेशियों के पीएम करवाकर जीसीबी की मदद से उन्हें दफना दिया गया।चौकी प्रभारी ने मिनी ट्रक चालक उनके पहुंचने से पहले फरार हो गया।घायल मवेशियो को उपचार के बाद मटौली गांव के सहजराम यादव के सुपुर्द कर दिया गया है।इन्होंने बताया इन मवेशियों को व्यवसाई शायद सोहावल के जुबेरगंज बाजार से लादकर मुरादाबाद ले जा रहे थे।कि रास्ते मे यहां हादसे का शिकार हो गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे