अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलरा मे मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने विद्यालय के बच्चों को ड्रेस एवं बैग वितरित किए । बैग तथा ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे ।
जानकारी के अनुसार बच्चों को ड्रेस एवं बैग निशुल्क वितरण के बाद कार्यक्रम मैं उपस्थित बच्चों तथा उनके अभिभावकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा की प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब असहायों के बच्चे भी ड्रेस बैग जूता मोजा टाई में स्कूल जाएंगे । उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने इस सपने को साकार किया है । जहां एक ओर गरीब असहायों के बच्चे दूसरे स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों कोट ड्रेस बैग व जूता मोजा तथा टाइ में देखकर हीन भावना से ग्रसित हो रहे थे । योगी जी ने प्रदेश में रहने वाले सभी के बच्चों को एक समान शिक्षा प्राप्त हो इसलिए प्रदेश का खजाना खोल दिया है । पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री घर-घर जाकर दरवाजा खटखटाकर एवं जागरुक करके शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं । प्रदेश के सभी जनपदों मे पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने स्कूल चलो अभियान में भाग लेकर शत प्रतिशत नामांकन के लिए आवाहन किया और सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्यालयों को गोद लेकर स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है । कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ कल्पना सिंह ने विधायक एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । इस अवसर पर एसएमसी के अध्यक्ष मनोज कुमार सदस्य गीता देवी रईस अहमद अध्यापिका कल्पना कुमारी अटल तिवारी विनोद सोनी पूर्व प्रधान पलटू राम दुखरन तिवारी सहित तमाम स्थानीय गणमान्य नागरिक अभिभावक व बच्चे मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ