अमरजीत सिंह
फैजाबाद:भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के साथ मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्मित सड़कों एवं वाटर हेड टैंकों सहित कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण जहां ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनवाई गई सड़कें पूरी तरह से ध्वस्त मिली और 3 ग्राम पंचायतों में जल निगम की ओर से निर्मित कराई गई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन पूरी तरह से खस्ताहाल मिली। भारी अनियमितता देख भड़के विधायक व मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मौजूद विभागाध्यक्षों की जमकर क्लास ली और उन्हें फटकार लगाई।ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 8 किलोमीटर सेवरा भिटारा संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था जिसमें सड़क पर पड़ने वाले बाजारों एवं आबादी के आसपास इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया था। जो पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था जिसकी शिकायत मिल्कीपुर भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने उच्चाधिकारियों से की थी। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर हकीकत जानने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनवाई गई सेवरा भिटारा प्रधानमंत्री संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया जहां इंटरलॉकिंग पूरी तरह से ध्वस्त मिला कुरावन गांव के पास सड़क के किनारे नाली भी नहीं बनवाई गई थी। यही नहीं नवनिर्मित सड़क पर जगह-जगह पैच लगा मिला। इसका मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता से सवाल पूछ तब वह अवाक रह गए। अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत धौरहरा मुकुंदहा वित्तीय वर्ष 2014 - 2015 स्वीकृत वाटर सप्लाई पर योजना के तहत जल निगम की ओर से बनवाई गई वाटर हेड टैंक सी वाटर सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन पूरी तरह से ध्वस्त मिली सबसे मजे की बात तो यह उजागर हुई कि जल निगम की ओर से एक भी कनेक्शन किसी भी ग्रामीणों को नहीं दिया गया था। मेन गांव में पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है। गांव में पाइप लाइन बिछाने के दौरान उखाड़े गए खड़ंजे एवं सीसी मार्ग की मरम्मत जल निगम की ओर से नहीं कराई गई थी जबकि रिपेयरिंग के मद में 1 लाख 67 हजार रुपए प्राप्त हुए थे जिसको ठेकेदार और अवर अभियंता ने डकार लिया रिपेयरिंग न कराए जाने के सवाल पर मौजूद अवर अभियंता दिनेश कुमार ने ठेकेदार को दोषी बताया और ठेकेदार जी साहब को जिम्मेदार बताता रहा। इसके बाद विधायक व मुख्य विकास अधिकारी मजनाई गांव पहुंचे जहां वाटर सप्लाई हेड बिछाई गई पाइप जगह जगह टूटी मिली कनेक्शन को किए गए थे किंतु उपभोक्ताओं के घर तक पानी नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। यही नजारा अमानीगंज ब्लाक क्षेत्र स्थित सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव तिदौली मैं देखने को मिला वहां भी पाइप लाइन पूरी तरह से बर्बाद मिली। पाइपलाइन ब्लॉक होने की वजह से मात्र 300 मीटर तक ही पानी की सप्लाई सोने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रुप से भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अधिशासी अभियंता जल निगम, भाजपा नेता महेश ओझा,प्रधान यशवंत सिंह, प्रधान शिवानंद तिवारी, प्रधान विनय सिंह,मिल्कीपुर आईटी प्रमुख सुशील मिश्रा,विवेक पांडेय,सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ