गोंडा:-विकास खंड छपिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसकनवा के 110 छात्रों को ड्रेस तथा 42 नव प्रवेशी बच्चों को बैग वितरण मुख्य अथिति गौरा विधायक प्रभात वर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित अभिभावकों से अपील किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से स्कूल जरूर भेजे।जिससे वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर एक जिम्मेदार नागरिक बन समाज और देश को दिशा प्रदान कर सके।उन्होने सरकार की विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए समाज के पिछड़े और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए भोजन,ड्रेस, बैग,जूता मोजा,स्वेटर, पुस्तकें व अन्य सुविधाऐं प्रदान करती है।जिससे आर्थिक रूप से तंग बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक पूरन गुप्ता ने अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील किया कि शिक्षा से ही विकास, और सामाजिक व्यवस्था संभव है। शिक्षा विहीन मनुष्य का जीवन पशु के बराबर है।
कार्यक्रम को सह समन्वयक जी के सिंह, हकीकुल्लाह, बलराम वर्मा,अनिल सिंह, बिष्णु देव शुक्ल ने भी अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर विष्णु देव शुक्ला,अनिल सिंह, प्रियंका सिंह अऩामिका तिवारी, सुनील तिवारी, विनीता गुप्ता,विक्रम प्रसाद,शिवकुमार पिंटू,बबलू वर्मा,श्याम बरन,चन्द्रभान वर्मा सहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ