मोजीम खान
सिंहपुर, अमेठी- तहसील तिलोई क्षेत्र के विकास खण्ड सिंहपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत उसरहा के ग्रामीण करीब दो वर्ष से गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से परेशान हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों के घरों का पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है, कि इन दो वर्षों में सैकड़ो बार जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया अफ़सोस गांव के मुख्य मार्ग से जलभराव की समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। गांव के मुख्य मार्ग पर जमा गंदे पानी के कारण सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। स्कूल आते-जाते समय इसी गंदे पानी से विद्यार्थियों को गुजरना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चों की किताब, कापी व ड्रेस तक खराब हो जाती है। इसी मार्ग से होकर लोग गांव सुप्रसिद्ध माँ मोक्षेस्वरी के मंदिर को जाते है।हर बार अधिकारी शीघ्र ही समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को टरका देते हैं। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मार्ग से गंदे पानी की निकासी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष पहले ग्राम प्रधान ने प्रधाननिधि से इस मार्ग का निर्माण करवाया था,लेकिन गांव के विकास के नाम पर खानापूर्ति की गई।कई बार ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मार्ग से गन्दा पानी निकासी की मांग की लेकिन आज तक आस्वासन के शिवा कुछ नही मिला।इस बरसात के मौसम में यदि पानी निकासी की व्यवस्था न कि गयी तो समस्या और भी विकराल हो जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ