Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गल्ले की दुकान मे अनियमितता को लेकर खाद्य आयुक्त ने की औचक जांच


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। सरकारी गल्ले की दुकान मे हो रही अनियमितता की शिकायत को लेकर सोमवार को अफसर जांच के लिए गांव पहुंचे। जिले के तहसील लालगंज क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के ग्रामीणो द्वारा गांव के कोटेदार शेरबहादुर के खिलाफ घटतौली तथा मनमानी दाम की शिकायत को लेकर माह भर पहले तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया गया था। शिकायत पर इलाहाबाद के खाद्य उपायुक्त मनोज कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और कार्डधारियो का बयान दर्ज कराया। खाद्य आयुक्त ने ग्रामीणो से बातचीत कर शिकायत की घंटो पडताल की। टीम मे डीएसओ सुनील कुमार तथा क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक भी शामिल थे। बतादे शिकायत को लेकर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा डीएसओ को एक रिर्पोट भी सौंपी गई थी। अफसरो के अचानक गांव मे पहुंचने से हडकंप मच गया। वही खाद्य आयुक्त के लालगंज क्षेत्र मे होने की जानकारी से कई अन्य कोटेदारो मे भी औचक निरीक्षण को लेकर हडकंप का माहौल देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे