Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हाईवे पर कार व बाइक की टक्कर मे छात्रा समेत चार घायल, तीन रेफर


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। नेशनल हाईवे पर सडक दुर्घटना मे छात्रा समेत चार लोग घायल हो गये। सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे लालगंज कोतवाली के सीमावर्ती रायबरेली जिले के सलोन थाना के अनंतपुर गांव के समीप अचानक कार व बाइक मे टक्कर हो गई। दुर्घटना मे कोतवाली क्षेत्र के भटनी चैरिहन का पुरवा निवासी राजेश के पुत्र अतुल (24) तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा निवासी अनिरूद्ध की पत्नी श्यामा (45) को भी गंभीर चोटे आ गई। इधर कार व बाइक की टक्कर होने से कार अनियंत्रित हो गई जिससे लालगंज के एक विद्यालय मे पढ़ने वाली छात्रा तुलसीराम की पुत्री कविता वर्मा (18) व सलोन थाना के छोटे लाल की पत्नी केवला देवी (65) भी लालगंज के लिये बस का इंतजार करते समय कार की टक्कर से चुटहिल हो गई। सूचना मिलने पर एनएच की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलो को लेकर स्थानीय सीएचसी इलाज के लिये ले आई। यहां हालत गंभीर होने पर अतुल तथा श्यामा व केवला देवी को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि छात्रा को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूत्रो के मुताबिक बाइक सवार अतुल अपने किसी रिश्तेदार को सुबह पंडित का पुरवा छोडने निकला था। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे