शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। बीती बीस जुलाई की रात अज्ञात बदमाशो ने चोरी की वारदात कर नकदी समेत लाखो के आभूषण पर हाथ फेर दिया। कोतवाली क्षेत्र के सराय नरायन सिंह गांव के अजयराज सिंह ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बदमाश देर रात आंगन से लगी छत के सहारे घर मे घुस गये और दो तीन कमरो का ताला तोड दिया। बदमाशो ने दो बाक्स मे रखे महिलाओ के सोने चांदी के आभूषण पर हाथ फेर दिया। वहीं चैबीस हजार नकदी भी उठा ले गये। तहरीर मे पीडित ने सोने की मांथ बेंदी, हार तथा अंगूठियो व झुमका आदि के चोरी चले जाने की बात कही है। पुलिस ने रविवार की देर रात घटना को लेकर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ