Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनियंत्रित होकर ट्रक खड्ड में गिरा , तीन घायल

अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:कोतवाली रुदौली अंतर्गत रूदौली रेजघाट मार्ग पर हीरापुरवा मजरे भौली के निकट बाबाबाजार की ओर से अनियंत्रित गति से रुदौली की ओर आ रही ट्रक रोड से नीचे गड्ढे में गिर गई और रोड के किनारे खड़े तीन व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रुदौली रेजघाट मार्ग पर हीरापुरवा मजरे भौली के निकट सोमवार की शाम लगभग 5 बजे  बाबाबाजार की ओर से रुदौली की ओर अनियंत्रित गति आ रही ट्रक का ड्राइबर हीरापुरवा गाव के मोड़ पर संतुलन खो बैठा।ट्रक रोड से नीचे गड्ढे में गिर गई।रोड के किनारे खड़े इंद्रपाल 30 वर्ष पुत्र पुनवासी,बैजनाथ 18 वर्ष पुत्र जग प्रसाद निवासी हीरा का पुरवा,ज्ञान चंद्र 45 वर्ष पुत्र बाल गोविन्द निवासी लोहाटी ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।सुचना मिलने पर कोतवाल विश्व्नाथ यादव,दरोगा आशीस यादव के साथ मौके पर पहुचे।डॉयल 100 पुलिस और स्थानीय लोगो ने घायलो को सीएचसी पहुचाया।हालत गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे