Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला,हालत नाजुक




अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे मल्लाह मजरे द्वारिकापुर में सोमवार की रात को खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया जिससे किसान को गम्भीर चोटें आयी है।ग्राम पूरे मल्लाह मजरे द्वारिकापुर के किसान जगजीवन प्रसाद पुत्र माखन लाल (63)रात को अपने खेत में लगी धान की फसल की रखवाली कर रहे थे।सोमवार की रात को एक छुट्टा सांड़ उनके खेत में पहुंच गया तो जगजीवन उस सांड़ को भगाने लगे इस पर सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।सांड़ के हमले से जगजीवन गंभीर रूप से घायल गये।परिजनों ने उनको आनन फानन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया जहाँ जगजीवन की हालत चिंता जनक बनी हुई है।
ग्राम पूरे मल्लाह के डॉक्टर बुधराम ने बताया कि इस समय गांव में करीब 50 छुट्टा जानवर किसानों के खेतों में लगी फसल को चट कर रहे हैं लेकिन इन छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने के लिये न तो प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे