Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कवि एवं गीतकार गोपालदास "नीरज" के निधन पर श्रद्धांजलि


गोंडा:कवि सुधांशु वर्मा के संयोजन में भारत भर में मशहूर महान साहित्यकार, गीतकार एवं कवि गोपालदास 'नीरज' के सम्मान में मनकापुर आई टी आई संचार विहार स्थित ऑफिसर क्लब में 23 जून को शोक सभा के साथ ही एक कवि गोष्ठी आयोजित की गई। नीरज जी के निधन पर आयोजित इस कवि गोष्ठी से पहले उपस्थित सभी कवियों ने दो मिनट का मौन रख कर नीरज जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि के रूप में आई टी आई लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान , विशिष्ट अतिथि ऑफिसर क्लब के सचिव परवीन सिंह एवं सभी कवियों ने नीरज जी की प्रतिमा के समक्ष अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता पं रामहौशिला शर्मा व संचालन खालिद हुसैन ने किया। कवि राम लखन वर्मा ने नीरज जी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्ही की कविता के कुछ अंश पढ़ते हुए कहा कि "आँसूं जब सम्मानित होंगे तब उनको याद किया जाएगा, जहाँ प्रेम की चर्चा होगी वहाँ उनका नाम लिया जाएगा" ।
मुख्य अतिथि ने कहा साहित्य के क्षेत्र में नीरज जी ने जो योगदान दिया भारतवासी उन्हें कभी भुला नही पाएंगे। चन्द्रगत भारती ने कहा कि तूफाँ में चिराग जला दूँ मैं वहीं हूँ, पतझड़ में हसीं फूल खिला दूँ मैं वही हूँ।  सुधांशु वर्मा ने नीरज जी को श्रधांजलि देते हुए पढ़ा कि शब्द-शब्द अमृतमय, अक्षर-अक्षर प्यास। पिये पिलाये उम्रभर नीरज गोपाल दास। राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि मीत तुम आये नही,ये रात ढलती जा रही है। कवियत्री इशरत सुल्ताना ने कहा- याद करके मन दुखी है ये दोस्तों, छलके-छलके हैं सबके नयन दोस्तों। प्राचार्य पं रामहौशिला शर्मा ने नीरज जी के सम्मान में पढ़ा कि मीत मेरे अब कब आओगे, नेत मीत तुम कब लाओगे।  केदार नाथ मिश्र ललक ने पढ़ा - जिनके लिये लहू भी देते हैं वीर दानी, उस देश द्वार घर-घर गूंजे कबीर वाणी। कवि खालिद हुसैन ने नीरज जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- हिंदी साहित्य कितना निखर गया, लेखनी का रंग जिधर भी विखर गया।उम्र के दुराव को सभी देखते रहे, नीरज जी का ये कांरवा गुजर गया। कवि ईश्वर चन्द्र मेहदावली ने नीरज जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- गायेंगे हम गीत आपके निशदिन 'नीरज', कह 'ईश्वर' सब रचे, काव्य शुभ धरकर धीरज। गोष्ठी के अंत मे ऑफिसर क्लब के सचिव परवीन सिंह ने उपस्थित  सभी कवियों एवं साहित्य प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे