Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में भाई ने भाई के साथ किया धोखा


गोण्डा:इलाज करा रहे युवक के चचेरे भाई ने अडतीस हजार रूपये मोबाइल के द्वारा खाते से अपने खाते में डाल लिया।पीडित स्वास्थ होने पर आईजीआरयस में लिखित शिकायत दर्ज कराया है।

    मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी अभिषेक पान्डे पुत्र परमात्मा प्रसाद दिये शिकायत में कहा है कि विगत कई माह पूर्व डेगू से ग्रस्त था और अपना इलाज कराने एक माह लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज करा रहा था।इसी दौरान रूपये कम पड जाने के कारण पीडित अपने खाते से निर्गत किये गये एटीयम का पिन नम्बर अपने चाचा के लड़के नीतेश पान्डेय पुत्र दिलीप कुमार पान्डेय को बता कर रुपये निकालने की बात कही।एटीयम लेकर नीतेश गया और थोडी देर में वापस आ कर बताया कि खाते में रूपया न होने की बात कह कर चला गया।पीडित पूरी तरह स्वास्थ होने के बाद बैक से स्टेटमेंट निकलवाया तो मालूम हुआ कि नीतेश द्वारा मोबाइल केद्वारा पीडित के खाते से अड़तीस हजार रूपया अपने खाते में ट्रांसर्फर कर लिया है।नीतेश से रूपया मांगने पर मार-पीट करने पर आ जाते है।पीडित ने रूपया वापस कराने की गुहार लगायी है।वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में  है। जांच की जा रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे