मोजीम खान
सिंहपुर -अमेठी- उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग पर मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में अकबरगंज रेल मार्ग मंगलवार की सुबह तक प्रभावित रहा। इस रुट पर चलने वाली कई ट्रेनों को दूसरे मार्ग से भेजा गया। वहीं, वरुणा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को रद कर दिया गया।
रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। जिससे रेल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण करीब 9 घंटे तक कई ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लखनऊ डीआरएम ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।और शीघ्र कई ट्रेनो को रोक दिया गया। वहीं अन्य ट्रेनों को डाउन और लूप लाइन से निकाला गया।
अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी से लखनऊ जा रही कोयला लदी मालगाड़ी संख्या यूपीएमटीएसएस अप लाइन से होकर गुजर रही थी तभी अकबरगंज स्टेशन से पहले मालगाड़ी की बोगी संख्या 51 पटरी से उतर कर रेल मार्ग पर चौदह सौ मीटर तक घिसटती हुई गई। स्टेशन मास्टर एसके सरोज ने बताया कि हादसे के बाद इस रूट पर आने वाली वरुणा एक्सप्रेस और लखनऊ-सुलतानपुर एलकेएम पैसेंजर को रद्द कर दिया गया। तथा अन्य ट्रेनों को डाउन और लूप लाइन से निकाला गया। जिसमें ट्रेन संख्या 22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस व 3414 गंगा जमुना एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके बाद रेल प्रशासन ने वहां सभी मशीनरी लगाकर मालगाड़ी के डिब्बे को पटरी से अलग करने का काम शुरू कर दिया।इन्हौना क्षेत्र के अकबरगंज रेलवे स्टेशन के आउटर पर वाराणसी से लखनऊ को कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी का आखिरी का इक्यावनवां डिब्बा पटरी से उतर गया।जो स्टेशन के दूसरे छोर पर लगभग 1400 मीटर दूर जा कर पलट गया।स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर को सूचना दी तब जाकर ट्रेन रुकी लेकिन तब तक ट्रेन का इक्यावनवां डिब्बा पलट चुका था।जिसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक ने अपने उच्चाधिकारियों को दी।मालगाड़ी के डिब्बे के पलटने से रात्रि में कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रात्रि लगभग 22 बजे कोयला लादकर बनारस से लखनऊ जा रही 58 डिब्बे की मालगाड़ी संख्या यूपी एम टी एस एस अकबरगंज पूर्व आउटर के पास लाइन बदलने के दौरान ट्रेन की स्पीड अधिक व जागल प्लेट ढीली होने के वजह से मालगाड़ी के आगे से इक्यावनवां डिब्बा पटरी से उतर गया जो कि पूर्वी आउटर से पश्चिमी आउटर तक लगभग चौदह सौ मीटर घसीटते हुए गया और पलट गया ।जिसकी सूचना हमने उच्चाधिकारियों को दे दी है।मौके पर डी आर एम लखनऊ मंडल सतीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।डी आर एम सतीश कुमार ने बताया कि रात्रि लगभग ग्यारह बजे हमे सूचना मिली तत्काल हमने मौके पर राहत बचाव टीम भेजा।गाड़ी की पटरी से उतरने के कारणों का पता नहीं चल सका है।जांच की जा रही है।कारणों का पता चलने पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ