Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक दयाराम ने छात्रों में बांटा ड्रेस, किया पौधरोपण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिये प्रदेश सरकार ने अनेक स्तरों पर प्रभावी कदम उठाया है और उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने  माडल प्राथमिक विद्यालय परसा जागीर के छात्र-छात्राओं में डेªस वितरण, पौधरोपण और शैक्षिक स्तरोन्नयन अभिभावक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया। 
कहा कि उन्होने इस विद्यालय को गोद लेने के बाद जितना संभव हो सका निरन्तर योगदान दिया, जो भी आवश्यकतायें होंगी उसे प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा। यह विद्यालय आज आस पास के क्षेत्रों में उदाहरण बनकर उभरा है। अच्छा हो कि प्राथमिक, जूनियर के अन्य अध्यापक इससे प्रेरणा लें। 
इस अवसर पर सदर विधायक ने आंवला आदि का पौध रोपा। जिला स्काउट मास्टर डा. कुलदीप सिंह ने विधायक को स्कार्फ पहनाकर प्रतिदिन एक भलाई के कार्य कराने का संदेश दिया। 
प्रभारी प्रधानाध्यापक आंचल पाल, शिक्षक डा. शिव प्रसाद ने विधायक को विद्यालय के गतिविधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राम सूरत, बाल्मीक सिंह, अभिषेक यादव, अखतरून्निशां, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, अवन्तिका, अनुपम, उर्मिला मिश्र, संज्ञा, मुनिराम वर्मा, रामशंकर, कृष्ण कुमार, पुष्पलता पाण्डेय, रामभवन, सुखराम यादव, रामसजन यादव, रामचरित्र, विश्राम, गोरखनाथ, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी, विजय प्रताप वर्मा, निर्मला गायत्री, प्रदीप दूबे के साथ ही अनेक शिक्षक, अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। 
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे