Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो पर गिरी गाज


 गोण्डा :- शिक्षा क्षेत्र छपिया में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयो व मानक विहीन स्कूलों के खिलाफ चल रहे छापेमारी के अभियान को बढ़ाते हुए मंगलवार को बीआरसी  छपिया की टीमो ने 5 स्कूलों पर छापेमारी कर स्कूलों को बंद कराया । खण्ड शिक्षा अधिकारी ओमकारनाथ वर्मा ने बताया कि लर्निंग पब्लिक स्कूल करनपुर,सनराइज पब्लिक स्कूल करनपुर,सरस्वती शिशु मान्दिर बभऩान,मोमेंटम पब्लिक स्कूल करनपुर बभनान, दिशा पाब्लिक स्कूल करनपुर बभऩान के स्कूलों  को कोई कागजात न दिखा पाने के उपरांत स्कूलों को बन्द कराया गया। तथा बच्चों के अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में कराये।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में वेल एजुकेटेड शिक्षक शिक्षिकाएं पढ़ाती है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सख्ती के साथ अवैध रूप से चला रहे स्कूल के संचालकों से नोटिस रिसीव कराकर संचालकों से पुनः विद्यालय न खोलने का सख्त आदेश दिया। साथ ही उन्होंने संचालकों से कहा कि अगर स्कूल खुलने की जानकारी मिली तो विभाग की ओर से सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। तथा आवश्यकता पड़ने पर संचालकों व स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
इस मौके पर ब्लाक समन्वयक हकीकउल्ला, बलराम वर्मा अनिल सिंह  असगरअली आदि उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे