Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर केअधिवक्ताओ ने बैठक कर सौपा ज्ञापन


गोण्डा:मंगलवार को दीवानी न्यायालय की स्थापना को लेकर तहसील अधिवक्ताओ ने सभागार में एक बैठक कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार महेन्द्र सिंह को सौपा।
    मंगलवार को बार एसोसिएशन मनकापुर अध्यक्ष राम बहाल गौतम की अध्यक्षता में संघ सभागार में बैठक किया गया।बैठक में तहसील करनैलगंज,तरबगंज व मनकापुर में दीवानी न्यायालय के स्थापना किये जाने के लिये वर्तमान राज सरकार व माननीय उच्चन्यायालय के फैसले पर बधाई देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा किया और जिला अधिवक्ताओ के विरोध को गलत बताते हुए कहा कि तीनो तहसीलो मे दीवानी न्यायालय खुल जाने से लोगो को आसानी व त्वरित न्याय तथा भाग दौङ कम होगी।लेकिन कई सालो से जिला के अधिवक्ताओ द्वारा विरोध पूरी तरह अवैद्य व न्याय संगत नही है।
   अध्यक्ष राम बहाल गौतम व मंत्री सुथीर कुमार श्रीवास्तव के अनुसार तहसील के सभी अधिवक्ता आगामी तीन दिनो तक न्यायिक कार्य से विरत रहेगें और चौथे दिन समीक्षा बैठक कर अगली रणनीति तय किया जायेगा।इस मौके पर सीके पाठक,पीयस पान्डेय,श्याम लाल शुक्ला,भास्कर दत्त शुक्ला"अमित"भानु प्रताप मिश्रा,शमीम हाशमी,अम्बीश तिवारी,पंकज पाठक,अजय शुक्ला,विजय मिश्रा,अंमुबज आदि लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे