सुनील उपाध्याय
बस्ती । पुलिस अधीक्षक बस्ती दिलीप कुमार के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पंकज व क्षेत्राधिकारी हरैया राहुल पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध के रोक थाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के दौरान दिनाक 23.07.2018 प्रभारी स्वाट टीम विक्रम सिंह मय टीम कस्बा पचपेडवा तौराहा पर मौजूद थे तभी वहा पर गश्त करते गुये थानाध्यक्ष पैकोलिया पंकज कुमार पाण्डेय मिले व आपस में जनपद में घटित घटनाओ के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर रहे थे कि जरिये खास मुखवीर सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति कस्बा जेलेबीगंज में मौजुद है तथा बिना कागजात के मोटरसाइकिल बेचने का प्रयास कर रहे है किन्तु कोई खरीदार न मिलने के कारण वह असनहरा की तरफ जाने वाले है यदि जल्दी किया जाये तो पकडे जा सकते है। फोर्स के संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर असनहरा पुलिया के पास पुलिस द्वारा गाढ़ाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिग की जाने लगी, मुखबिर के इशारे पर दो वाहन पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया तो अचानक पुलिस वालो को देखकर भागना चाहे तो आपस मे टकरा कर गिर गये संयुक्त टीम द्वारा समय साढ़े 7 बजे पकड लिया गया। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर पाँच अदद अन्य विभिन्न जनपदों में चोरी की गयी मोटर साइकिलों को भी बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनका एक गिरोह है, जिसके सरगना पंकज उर्फ गुड्डू वे लोग मिलकर विभिन्न जनपदो से वाहन चोरी कर नम्बर प्लेट बदलकर उसको नेपाल में ले जाकर बेच देते है, वाहनों को बेचने पर जो पैसा मिलता है, उनसे वे अपना खर्च व शौक पूरा करते है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ