Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रूलर्स बार एसोसिएशन का हुआ विस्तार




शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ । ऑल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रतापगढ़ जिले के अधिवक्ता अंजनी सिंह बाबा को जिला अध्यक्ष व मनीष सिंह एडवोकेट को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है । उक्त मनोनयन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ उर्फ मुक्कू ओझा एडवोकेट ने करते हुए  पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक माह के अंदर जिला कमेटी का संपूर्ण रूप से विस्तार कर जानकारी मुहैया कराएं । अंजनी सिंह बाबा के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह के उपाध्यक्ष मनोनयन पर जिला मुख्यालय के तमाम अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए स्वागत किया । इस दौरान रूलर्स  बार एसोसिएशन के पदाधिकारी द्बय ने संयुक्त रूप से कहां कि संगठन ने जिस उम्मीद और आशा के साथ मनोनयन किया है उस पर शत प्रतिशत  खरा उतरने का प्रयास करते हुए अधिवक्ता हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहूंगा । अधिवक्ताओं के साथ जोर जुल्म ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि किसी अधिवक्ता के साथ अन्याय होता है तो उसे विधिक प्रक्रिया के तहत संगठन निराकरण करवाने का प्रयास करेगा यदि जरूरत पड़ी तो संगठन अधिवक्ता हित में आंदोलन की मुहिम भी चलाएगा ।मनोनयन पर बधाई देने वाले अधिवक्ताओ में प्रमुख रूप से विवेक त्रिपाठी राघवेन्द्र सिह विपेन्द्र सिह प्रशान्त दूबे विनोद गुप्ता सीताराम पटेल विनय सिह शशाक सिह धर्मराज सिह लल्लू प्रीतम शुक्ल दिनकर दूबे नीरज तिवारी दिनेश तिवारी गौरव तिवारी सहित आदि लोग रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे