Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाबा घुइसरनाथ धाम मे कांवड मेले मे सुरक्षा के होगें कडे़ प्रबन्ध


शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम मे एक माह के होने वाले कांवड मेले को लेकर मंगलवार को बाबा धाम के अतिथि गृह मे एसडीएम की अध्यक्षता मे तैयारियो के बाबत समीक्षा बैठक हुई। बैठक मे एसडीएम विनोद सिंह ने मेले के दौरान साफ सफाई तथा कानून और व्यवस्था को लेकर अभी से ही अफसरो को प्रभावी कदम उठाये जाने के कडे निर्देश दिये। एसडीएम ने मंदिर परिसर तथा गंगासरोवर एवं सई नदी के महिला एवं पुरूष घाटो की नियमित साफ सफाई मे सुस्ती पर ब्लाक तथा नगर पंचायत के सफाईकर्मियो को डांट फटकार भी लगाई। उन्होनें नगर पंचायत लालगंज से दो कूडा वाहन मेले मे अस्थाई रूप से सम्बद्ध किये जाने के भी निर्देश दिये। वहीं सई नदी के दोनो घाटो पर क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को तत्काल सई नदी के भीतर स्नानार्थियो की सुरक्षा के लिए बैरीकेटिंग व एक नाव का प्रबन्ध कराने को कहा। एसडीएम ने मेले मे स्वास्थ्य शिविर तथा जलापूर्ति बनाये रखने के लिये सम्बन्धित विभागो के अफसरो को अभी से मुस्तैदी बरतने को कहा। बैठक मे मौजूद एसडीओ विद्युत सांगीपुर को मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के प्रबन्ध को लेकर एसडीएम ने निर्देश भी दिये। बैठक मे क्षेत्राधिकारी ओपी द्विवेदी ने सांगीपुर कोतवाल को प्रत्येक रविवार तथा सोमवार को कांवडियो के जलाभिषेक को लेकर शांति व्यवस्था पर शुरूआती कडी नजर रखने की हिदायत दी। सीओ ने बताया कि मेले के दौरान सर्किल के थानाध्यक्षो के साथ पीएसी तथा महिला पुलिस विंग व अतिरिक्त पुलिस उपनिरीक्षको की तैनाती रखी जायेगी। सीओ ने कहा कि मंदिर के गर्भ गृह से लेकर पूरे मेला क्षेत्र को सीसी कैमरे के जरिये चौबीस घंटे निगरानी क्षेत्र घोषित रखा जायेगा। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने प्रबन्धो को लेकर सुझाव रखे। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने अफसरो के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासनिक प्रबंधो की रूपरेखा को लेकर मंथन किया। बैठक मे चेयरपर्सन लालगंज प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, एसडीओ विद्युत एसपी शुक्ला, बीडीओ सांगीपुर साखी गोपाल दुबे, एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद दुबे, ग्रामप्रधान आशुतोष मिश्र, आरके रामलोचन त्रिपाठी, सांगीपुर कोतवाल बीपी त्रिपाठी, लालगंज कोतवाल अंगदराय, राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत पाण्डेय आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे